दिवाली त्रिग्रही महासंयोग! शुक्र,सूर्य और चंद्रमा इन 4 राशिवालों को मिलकर करेंगे मालामाल AstroHindi


Brijnaari Sumi
Published on Nov 4, 2018

#Brijnaari #AstrologyinHindi #AstroTips #DiwaliRashifal

Diwali Muhurat Shopping & Puja Timings

दीपावली पर ग्रहों की विशेष स्थिति से 7 साल के बाद ऐसा संयोग बना है जो धन, समृद्धि और सुख में वृद्धि करने वाला है। राशिचक्र की 7वीं राशि तुला में 7 साल बाद ये तीनों ग्रह सूर्य, शुक्र और चंद्रमा तीनों ग्रह एक साथ मौजूद होकर त्रिग्रही योग बन रहा है जो बहुत ही शुभ संयोग है और दीपावली के दिन तारीख भी 7 है। अंकज्योतिष के अनुसार अंकों का यह संयोग मूलांक 7 वालों के लिए बहुत ही शुभ। जिन लोगों का जन्म 7 तारीख को हुआ है उनके लिए यह दिवाली बहुत ही शुभ है।

स्थिर लग्न अनुसार

वृश्चिक : दिन के सुबह का समय वृश्चिक लगन का होता है। इस लगन में मंदिर, होटल, अस्पताल, कॉलेज आदि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा करते है। राजनैतिक, टीवी व फिल्मी कलाकर इस लगन में लक्ष्मी की पूजा करते है।वृश्चिक लग्न सुबह 7:21 मिनट से 10.26 तक रहेगा

कुम्भ : कुंभ लगन दिवाली के दिन दोपहर का समय है। दोपहर 1.29 से 3.02 बजे तक रहेगा। इस लगन में बीमार लोग पूजा करते है। जिन लोगों पर शनि की दशा खराब होती है वो इस लग्न में पूजा कर सकते हैं।  साथ ही जिन्हें व्यापार में बड़ी हानि होती है। वे लोग पूजा करते हैं।इस समय माता लक्ष्मी-गणेश, त्रिदेव, नवग्रह, कुबेर, रिद्धि-सिद्धि, बही खाता, कलम दवात का पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा।

वृषभ : यह दिवाली के दिन शाम का समय होता हैै। यह लक्ष्मी पूजा का सबसे अच्छा समय होता है।वृषभ लग्न शाम 5.54 बजे प्रदोष के समय शुरू होकर शाम 7.50 बजे तक रहेगा। वृष लग्न में बुध, गुरु की सप्तम दृष्टि तथा मंगल की चौथी दृष्टि पड़ेगी जो भौतिक विकास में सहायक होगी।

सिंह : यह दिवाली के मध्य रात्रि का समय होता है। संत, तात्रिक आदि लोग इस दौरान लक्ष्मी की पूजा करते है।मध्य रात्रि 12.46 बजे से रात 3.02 बजे तक सिंह लग्न रहेगी। इस समय मां लक्ष्मी शेर पर सवार होकर भक्त के घर आती हैं। महानिशीथ काल में जो तांत्रिक पूजा होति है वो रात 11.44 से 12.32 बजे तक होगी ।

हस्लाँकि अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.43.58 से दोपहर 12.31.58 तक है लेकिन विशेष रूप से ध्यान रखें कि बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का यथासंभव त्याग करना चाहिए ।

शुभ प्रदोष वेला
शाम 5.39 से 7.49 बजे तक।
Mesh lagan .. शाम 4.19 बजे से शाम 5.54 बजे तक मेष लग्न रहेगी। यह लग्न सूर्य, चंद्र अौर शुक्र से प्रभावित होकर अत्यंत सुखद रहेगी। इस लग्न में गोधूलि बेला और प्रदोष बेला का समागम जातकों को सफलता दिलाएगा।
मिथुन लग्न : मिथुन लग्न शाम 7.50 बजे से शुरू होकर रात 10.45 बजे तक रहेगी। इस लग्न पर शनि का सीधा प्रभाव पड़ने से उद्योग संचालकों पर लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
कर्क लग्न : कर्क लग्न रात 10.45 बजे से 12.23 बजे तक रहेगी। इस लग्न में पूजन करने से कामों में उन्नति मिलती है।
धनु लग्न : उद्योग, प्रतिष्ठान में लक्ष्मी पूजन धनु लग्न में श्रेष्ठ रहेगा। दीपावली पर धनु लग्न सुबह 9.24 से 9.39 बजे तक रहेग
गोधूलि बेला : शाम 5.48 बजे से रात 8.12 बजे तक गोधूलि बेला रहेगी।
ख़रीदादारी मुहूर्त
दिवाली के दिन अमृत काल सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 बजकर 29 मिनट तक होगा। इस समय व्यापार एवं धन वृद्धि के लिए किया गया काम सफल होगा। अगर आप धनतेरस के दिन वाहन और दूसरी पसंदीदा चीजों की खरीदारी नहीं कर पाते हैं तो इस समय के दौरान खरीदारी करना शुभ रहेगा।
दीपावली पर राशि अनुसार उपाय करने से मां लक्ष्मी साधक पर प्रसन्न होती हैं और उसकी मनोकामना पूरी करती हैं। आज हम आपको दीपावली पर राशि अनुसार किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं। ये उपाय बहुत ही सरल हैं।
Category
People & Blogs


Comments

Popular posts from this blog