पितर जी को पुष्पांजलि


 पितर जी को पुष्पांजलि 

पितर चरण में नमन करें,
        ध्यान धरें दिन रात ।
कृपा दृष्टि हम पर करें,
        सिर पर धर दें हाथ ॥

ये कुटुम्ब है आपका,
        आपका है परिवार ।
आपके आशिर्वाद से,
        फले - फूले संसार ॥

भूल -चूक सब क्षमा करें,
        करें महर भरपूर ।
सुख सम्पति से घर भरें,
        कष्ट करें सब दूर ॥

आप हमारे हृदय में,
         आपकी हम संतान ।
आपके नाम से हैं जुड़ी,
         मेरी हर पहचान ॥

आपका ऋण भारी सदा,
        नहीं चुकाया जाय ।
सात जनम भी कम पड़े,
       वेद पुराण बताय;॥

हर दिन हर पल आपसे,
       माँगे ये वरदान ।
वंश बेलि बढती रहे,
       बढ़े मान सम्मान ॥

घर पैण्डे में आप बिराजें,
      ये ही अरज करें ।
कहत भक्त हम शरण आपके,
      निशदिन मेहर करें ॥

 पितरजी को नमन

Comments

Popular posts from this blog