21वीं सदी का सबसे बड़ा और भयानक चंद्र ग्रहण, भूल से भी न करे ये काम 27th July Biggest Lunar Eclipse

Brijnaari Sumi
Published on Jul 23, 2018

27 जुलाई को अंतरिक्ष में होगी दुर्लभ घटना भयानक चन्द्र ग्रहण

चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में आ जाएं।
27 जुलाई की रात 11.54 बजे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़नी शुरू हो जाएगी। एक बजे चंद्रमा पूर्ण रूप से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा। जिससे पूर्णग्रहण लगा चांद नजर आएगा।पूर्णग्रहण की अवधि मध्य रात्रि बाद 2.43 बजे तक रहेगी। पूर्ण चंद्रग्रहण की अवधि 1.43 घंटे की रहेगी। आंशिक ग्रहण लगा चांद 3.49 बजे तक रहेगा।
- ग्रहण पर भोजन ना करें
- ग्रहण में गर्भवती महिलाएं घर से न निकलें
- ग्रहण के दौरान शुभ कार्य न करें
- ग्रहण पर लगातार मंत्रों का जप करें
- खाने में तुलसी के पत्ते डालें

Comments

Popular posts from this blog